Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

तमिलनाडु में कोविड-19 के ताजा मामले प्रतिदिन 200 के पार होने के साथ, माता-पिता चिंतित हैं, क्योंकि स्कूल सोमवार से फिर से खुलने वाले हैं। गृहिणी प्रिया सेतुमाधवन ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी आकांक्षा के स्कूल जाने की चिंता है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं चिंतित हूं, क्योंकि बच्चे एक-दूसरे के साथ घुलमिल जाएंगे। अगर वे दो पालियों में कक्षाएं संचालित कर रहे होते तो यह बेहतर होता, लेकिन अधिकांश कक्षाएं एक ही पाली में हैं।शिक्षकों ने हालांकि कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। मदुरै के एक निजी सहायता प्राप्त स्कूल के शिक्षक सेल्वनायगन ने आईएएनएस को बताया, ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्रों के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल था और छात्र बुनियादी बातों को लेकर भी भ्रमित थे। हमें फिर से बुनियादी बातों से शुरुआत करनी होगी और फिर आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को मजबूत नींव की जरूरत है और अगर स्कूलों को फिर से खोलने में कोई देरी हुई, तो सीखने की मूल बातें प्रभावित होंगी और इससे छात्रों को नुकसान होगा, जिसे राज्य महामारी के कारण लंबे समय तक लॉकडाउन के बाद बर्दाश्त नहीं कर सकता। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने एक बयान में घोषणा की थी कि तमिलनाडु में स्कूल सोमवार, 13 जून को फिर से खुलेंगे।