आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर को हथियार की खेप के साथ किया गिरफ्तार
भिण्ड–पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में अवैध हथियारों एवं गुण्डा बदमाशों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को मुखविर तत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना प्रभारी बरासो सी०पी०एस० चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक हथियार तस्कर भिण्ड जिले में अवैध पिस्टल व कट्टों की खेप खपाने के लिए कहीं जाने की फिराक में करोरा तिराहा अमायन गाता रोड पर खड़ा है, जिस पर से थाना प्रभारी बरासो सी०पी०एस० चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखविर द्वारा बताये स्थान करोरा तिराहा गाता अमायन रोड पहुंचे जहाँ एक व्यक्ति बैग लिए खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ में बैग लेकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा तथा उसके बंग की तलाशी ली तो उसमें 8 पिस्टल 32 बोर मय मेग्जीन 4 कट्टे 12 बोर, 1 कट्टा 315 बोर तथा प्रथक से 4 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 1 जिंदा राउण्ड 12 बोर, 1 जिंदा राउण्ड 315 बोर मिले, जिस पर से थाना बरासों पुलिस ने मामला दर्ज किया है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754


More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान