*चुनाव कार्य में लगे वाहनो के लिए पेट्रोल, डीजल पम्प संचालक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे-कलेक्टर*
*पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक आयोजित*
भिण्ड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सतीश कुमार एस ने त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन कार्य में लगने वाले वाहनों को ईंधन प्रदाय किये जाने हेतु भिण्ड जिले के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों की बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में ली। इस दौरान एडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदय सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों से कहा है कि निर्वाचन कार्य के दौरान कर्मचारी एवं सामग्री परिवहन हेतु वाहन का प्रयोग होगा जिसके लिए पेट्रोल-डीजल की आवश्यकता होगी इस हेतु सभी प्रोपराईटर डीजल-पेट्रोल पंप जिला भिण्ड निर्वाचन अवधि तक पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित रखेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निर्वाचन कार्य में लगने वाले वाहनों को संबंधित पेट्रोल पम्पों से ईंधन का प्रदाय अधिकृत किये गये व्यक्ति से प्रदाय कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है