इरफान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन! छात्र संगठन एस आई ओ द्वारा 20 दीवसी ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 5वी से 10 वी क्लास तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में अंग्रेज़ी क्लास, आधारभूत गणित, मार्शल आर्ट और खेल कूद कार्यक्रम किये गए। कला व शिल्प, नैतिकता, अध्यात्मिकता, विज्ञान प्रायोगिक, सामान्य ज्ञान, वाॅल मैग्ज़ीन बनाना, विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ बहुत सी जानकारी वर्धक गतिविधियां भी करवाई गई। स्टुडेन्ट्स इस्लामिक ऑर्गेनाईज़ेशन ऑफ इण्डिया की उज्जैन शाख़ द्वारा आयोजित इस कैम्प में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने मोबाईल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानी, अहंकार का फल, शिष्टाचार, स्वर्ण युग जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तूती पैश की। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किये गए। सभी शिक्षकगणों को भी संस्था द्वारा बैग भेंट किये गए।
डाॅ शाहिद नागौरी और जनाब सलीम नागौरी सर ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया और प्रदेश अध्यक्ष आफाक़ अहमद ने आभार व्यक्त करते हुवे अभीभावकों से बच्चों की मान्सिकता को समझते हुवे पढ़ाई की तरफ आगे बढ़ाने की अपील की।
उक्त अवसर पर मुहम्मद उमर सर, अ. हमीद सर, मंजू सर, उमैर नागौरी, असद खान, मन्नान, दानिश, सोहैल, आफताब, समीर इत्यादी उपस्थित थे.

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा