आम आदमी पार्टी ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची की जारी
विशाल भौरासे की रिपोर्ट
बैतूल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल के द्वारा गठित प्रत्याशी चयन समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के विभिन्न नगर पालिका क्षेत्रों के वार्ड प्रत्याशियों की द्वितीय सूची घोषित की। जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि बैतूल नगर पालिका से 6 नाम मुलताई से 3 पार्षद उम्मीदवार की सूची जारी की गई। जिसमें बैतूल नगर पालिका परिषद से मीना वागद्रे विनोबा वार्ड, शंकर पेंदाम दुर्गा वार्ड, सुरेन्द् नागले अर्जुन वार्ड, शेख परवेज़ खान आज़ाद वार्ड, अब्दुल अजीज खान तिलक वार्ड, राहुल नागले रामनगर वार्ड, मुलताई नगर पालिका परिषद से रेखा नागले ताप्ती वार्ड, नीरजा लोधी सुभाष वार्ड, अंसार अहमद गुरुसाहब वार्ड को पार्षद उम्मीदवार बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गायकवाड ने बताया कि शीघ्र ही अन्य वार्ड की सूची जारी की जाएगी।


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा