*नयागाँव पुलिस ने सात पेटी अबैध शराब सहित बुलेरो पकड़ी*

*नयागांव थाना प्रभारी कमलकांत दुबे की कार्यबाही*
*मोनू उपाध्याय*
पुलिस अधीक्षक भिंड शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया अवैध मदिरा का निर्माण, परिवहन, भंडारण तथा विक्रय नहीं किया जाना चाहिये। इसी तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूरे के मार्गदर्शन में एवम डीएसपी हेडक्वार्टर महोदय के निर्देशन में आज थाना प्रभारी नयागांव कमलकांत दुबे को प्रातः मुखबिर की सूचना पर से घटनास्थल आम के पेड़ के पास ग्राम तखत की गड़िया से सफेद रंग की बुलेरो चार पहिया वाहन विना रजिस्ट्रेशन जिसका इन्जन नम्बर GA74A21507 में भरकर अवैध सप्लाई हेतु इलाके मे 03 लोगों द्वारा सात पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 350 क्वार्टर कुल मात्रा करीवन 63 लीटर कल कीमती 24500 तथा उक्त बुलेरो वाहन कीमती करीबन 4,70000 रुपये कुल मशरूका करीब 5,000 रुपये का जप्त किया गया आरोपीगण को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने उमरी शासकीय शराब के ठेकेदार द्वारा अवैध क्षेत्र में सप्लाई कराना तथा इस अवैध काम के बदले में तीनों को 9/9 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन देना बताया प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर ऊमरी शासकीय शराब ठेके ठेकेदार को प्रकरण में आरोपी बनाकर की जा रही है नयागांव थाना प्रभारी कमलकांत दुबे की इस कार्यबाही में प्रआर गणेशराम यादव,प्रआर आशीष यादव आर. ब्रजभूषण सिंह,आर उदयवीर सिंह,देवेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास