कुडांली कला से भोहन सिंह धुर्वे की रिपोर्ट


जनपद पंचायत परासिया के क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं क्षेत्र क्रमांक 3 में मात्र 2 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें भाजपा के युवा नेता कन्हरगांव क्षेत्र के जनपद सदस्य विक्की चौहान की भाभी श्रीमती ममता मनोज चौहान क्षेत्र क्रमांक 3 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं वहीं कांग्रेस की पार्वती अशोक यदुवंशी भी क्षेत्र क्रमांक 3 से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं इसी तरह दोनों ही दलों के प्रत्याशी क्षेत्र में जनता के बीच जाकर अपना कयास लगा रहे हैं अब देखना यह होगा किसको मिलेगी कमान और किसके खुलेंगे किस्मत भाजपा प्रत्याशी ममता चौहान के देवर विक्की चौहान भी जनपद सदस्य रह चुके हैं और भाजपा के उमरेठ मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सहित अन्य दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं श्री चौहान भी अपनी भाभी के पक्ष में साथ देते हुए क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रूप से अपनी भाभी ममता चौहान के पक्ष में वोट मांगते नजर आ रहे हैं और जीत का दावा कर रहे हैं ज्ञात हो कि विक्की चौहान के परिवार में गरीब परिस्थितियों के बाद भी निरंतर जन हित में निरंतर प्रयास किया है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उनकी भाभी ममता चौहान पर विश्वास जताते हुए क्षेत्र क्रमांक 3 से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा