कुडांली कला से भोहन सिंह धुर्वे की रिपोर्ट


कन्हरगांव – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव में नवीन शैक्षणिक सत्र 2022-23 का प्रवेश उत्सव पर्व का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष माटे ,वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती किरण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । तत्पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रार्थना प्रस्तुत की गई । उपस्थित समस्त विद्यार्थियों का तिलक बंदन कर स्वागत किया गया एवं पुस्तक का वितरण कर प्रतिदिन शाला आने हेतु प्रेरित किया गया
। इस अवसर पर तिथी भोज के चलते संस्था की शिक्षिका किरण शर्मा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरण किया गया वही विद्याथियो ने विशेष भोज के चलते एवं विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने हेतु संकल्प दिलाया गया ।कार्यक्रम के दौरान संस्था के शिक्षक धनराज चौहान, प्रवीण डोंगरे, प्रकाश चरपे, आशा सातफले, कैकईसाहू सहित जन शिक्षक एजाज खान उपस्थित रहे एवं सभी ने विद्यार्थियों का तिलक बंधन का स्वागत किया और विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं दी।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा