Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय तिवारी रिपोर्टर

जीतेगी भाजपा खिलेगा कमल के नारों से गूंज उठी उमरिया की गलियां

नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया द्वारा अधिकतम युवा प्रत्याशी मैदान पर उतारकर एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के ऊपर भरोसा जताया हैl उमरिया के सभी 24 वार्डों में अधिकतम प्रत्याशी 40 वर्ष से कम उम्र के हैं निश्चित ही युवाओं के लिए यह हर्ष की बात है l वरिष्टो के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से युवा नेतृत्व को इस चुनाव में अधिकतम तरजीह दी गई है lभाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे प्राण पढ़ से भाजपा का कमल खिलाने के लिए कृत संकल्पित हैl आज की नामांकन रैली में युवाओं की ऊर्जा और उत्साह देखते बन रही थीl चारों ओर भाजपा का कमल लहरा रहा थाl स्थानीय गांधी चौक से ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा के सभी वार्डों के पार्षद और उनके समर्थक शोभा यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नामांकन दाखिल किएl नामांकन रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता मातृशक्ति सभी ने भारत माता की जय घोष के साथ विजय संकल्प रैली में अपनी सहभागिता दिखाई l नरोजाबाद नगर परिषद में पूर्व सांसद ज्ञान सिंह की उपस्थिति में हजारों कार्यकर्ताओं ने नरोजाबाद में नामांकन पत्र दाखिल कियाl मानपुर में कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कियाl चंदिया में विधायक शिवनारायण सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल कियाl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए नामांकन रैली को सफल बनाने में उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित कियाl नामांकन रैली में श्री मिथिलेश पयासी आशुतोष अग्रवाल दिनेश त्रिपाठी राकेश शर्मा मनीष सिंह अरविंद बंसल दीपक छतवानी ज्ञानेंद्र सिंह धनुषधारी सिंह सुमित गौतम विनय मिश्रा नीरज चंदानी पंडित प्रकाश पालीवाल अशोक तिवारी प्रदीप शुक्ला विष्णु भारती राजेंद्र कोल झाला नरेश रमेश मिश्रा रामनारायण पयासी हरीश विश्वकर्मा सुधा द्विवेदी ब्रजेश उपाध्याय शैलजा राय मनीष सिंह पंकज तिवारी योगेश द्विवेदी अमित सिंह मनीष तिवारी एवं हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l. संजय तिवारी उमरिया