राहुल राठोर रिपोर्टर


मजदुरी छोड़ कर आये लोग नही मिला राशन
ग्रामीण लोगो का आरोप प्रधनमंत्री अन्न योजना का राशन भी नही दिया सेल्समैन ने
तो क्या प्रधानमंत्री अन्न योजना में हो रहा भ्रष्टाचार
क्या अब ग्रामीणों के आरोप पर उच्च अधिकारी करेंगे जांच कर कार्यवाही
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी थी चेतावनी किसी ने गरीबो का गेंहू खाया तो नही छोडूंगा
तो अब सेल्समैन पर होगी कार्यवाही
राजोद से राहुल राठोड़ 9754799449
राजोद- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजोद पर ग्राम पंचायत कचनारिया के ग्रामीणों को हर महीने गुरुवार को राशन दिया जाता है लेकिन सैलसमेन द्वारा उनको एक दिन बाद दिया जाएगा ऐसा जवाब दिया जाता है तो ग्रामीण शुक्रवार को सुबह 10 बजे सोसायटी परिसर रानीखेडी राजोद पर पहुंचते हैं तो उनको कहा जाता है कि अभी आ रहा है सैलसमेन नहीं आने पर ग्रामीणों द्वारा प्रबंधक को अवगत कराया जाता है तो वह उनको फोन लगाते हैं तो फोन नहीं उठाया जाता है तो फिर प्रबंधक कहते हैं कि कल बांटेंगे राशन। जिसके कारण ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ जाता है ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हर महीने सैल्समैन द्वारा इसी प्रकार हमें परेशान किया जाता है हम बोवनी के समय है और लगत दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हमें अभी तक राशन नहीं दिया गया आज 17/6/2022 तारिख हो गई लेकिन आज भी ग्रामीण राशन के लिए भटक रहे हैं। सभी के राशनकार्ड भी सोसायटी में ही रख लिया।
जब इस मामले में ग्राम पंचायत के उपसरपंच से बात चित हुई तो उनका कहना है कि यह सैल्समैन आया जब से ऐसा ही कर रहा है और पिछले महीने भी इसको हम घर लेने गए थे। और पिछले महीने का फ्री योजना वाला राशन भी नहीं दिया और घर जाकर अंगुठे लगवा लिया जाते हैं। और जो बुजुर्ग लोग आते उनको कहा जाता है कि आप के अंगुठे के निशान नहीं आ रहे हैं इस लिए नहीं मिलेगा और अगले महीने पर फिर नहीं दिया जाता है। प्रबंधन भागीरथ धनोलिया का कहना है कि मैरे द्वारा उसको फोन लगाया गया तो उसने उठाया नहीं कुछ समय बाद फोन आया कि मैं आज बहार हु आज कल आऊंगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है