Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

RTE में नि:शुल्‍क प्रवेश हेतु दस्‍तावेजों का सत्यापन 20 जून से, आवेदक प्रदेश के किसी भी जन शिक्षा केंद्र में करवा सकेंगे सत्‍यापन पड़े पूरी जानकारी

मोहन शर्मा ग्वालियर संभागीय ब्यूरो न्यूज़24×7इंडिया

नि:शुल्‍क प्रवेश हेतु दस्‍तावेजों का सत्यापन 20 जून से

आवेदक प्रदेश के किसी भी जन शिक्षा केंद्र में करवा सकेंगे सत्‍यापन

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक किए जा रहे हैं। इसके तहत आवेदन के साथ लगाए गए दस्‍तावेजों का सत्‍यापन कार्य भी 20 जून से 1 जुलाई 2022 तक किया जायेगा।

संचालक राज्‍य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने आवेदन करने वाले अभिभावकों से कहा है कि वे दस्‍तावेज सत्‍यापन हेतु अधिक परेशान ना हों। उन्‍होंने बताया कि, आवेदक अभिभावक अपने बच्चों के दस्‍तावेजों का सत्‍यापन में संपूर्ण प्रदेश के किसी भी जन शिक्षा केंद्र (संकुल स्‍कूल) में करवा सकेंगे।

इस दौरान बच्‍चों को साथ ले जाने की भी बाध्‍यता नही होगी। बच्चों के अभिभावकों को मात्र मूल दस्‍तावेजों जन शिक्षा केंद्र के सत्‍यापन कर्ता अधिकारी के समक्ष मिलान हेतु प्रस्‍तुत करना होगा। इन मूल प्रपत्रों के साथ अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन के डाउनलोड की गई हार्ड कॉपी दो प्रतियों में ले जाना होगी। जन शिक्षा केन्‍द्र के सत्‍यापन कर्ता अधिकारी के द्वारा अभिभावकों के समक्ष ही ऑनलाइन सत्‍यापन कर आरटीई पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा। तत्‍पश्‍चात पालक के पंजीकृत मोबाईल पर दस्‍तावेज सत्‍यापन में पात्र/अपात्र का संदेश भी भेजा जायेगा। पात्र आवेदक बच्चों को दिनांक 05 जुलाई 2022 को पारदर्शी तरीके से, ऑनलाइन लॉटरी द्वारा निजी स्कूलों में सीट्स का आवंटन किया जायेगा