शासकीय महिला आईटीआई में मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक एवं रैली आयोजित


विशाल भौरासे की रिपोर्ट
बैतूल, पंचायत आम निर्वाचन-2022 के तहत शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा शुक्रवार को ग्राम कोसमी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ द्वारा ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत निर्वाचन में अधिक से अधिक एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के कोपा ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सुश्री साक्षी विश्वकर्मा, सुश्री माला चढ़ोकार एवं अन्य प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान संस्था के प्राचार्य सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा