इरफान अंसारी रिपोर्टर
भाजपा महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने आज भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोप. 1 बजे अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया ।
जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया । नामांकन दाखिल करने के पूर्व टटवाल ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारीयों के साथ महाकाल दर्शन किये । इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, अनिल जैन कालुहेड़ा, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, जगदीश अग्रवाल, श्री रूप पमनानी, सनवर पटेल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे ।
–


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा