*अवैध कट्टाधारी 315 बोर के देशी कट्टा व 02 जिंदा राउंड सहित गोहद चौराहा पुलिस की गिरफ्त में
*
संपूर्ण जिले में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान* द्वारा पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब ,अवैध हथियारों,व अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है , इसी कड़ी में आज *श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे* *तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय मेहगांव श्री आर. के. एस. राठौर* के निर्देशन में थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना पर पिपहाडी हेड के पास से कृष्ण पाल उर्फ धुआंधार उर्फ बाबू पुत्र मधुराज नरवरिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम रजपुरा थाना गोरमी जिला भिंड को पकड़ा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा दो जिंदा राउंड बरामद किए गए तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध गोहद चौराहे में अपराध क्रमांक 156/22 धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्घ कर कार्यवाही की गई ।
*आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही थाना गोरमी में 457/380 ताहि (नकबजनी) का अपराध पंजीबद्ध है*
*आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी गोहद चौराहा उपनिरीक्षक उपेंद्र धाकड़ सहायक उपनिरीक्षक बाबू सिंह जादौन, अब्दुल समीम, आरक्षक रामकुमार तोमर, आरक्षक मानसिंह आरक्षक दुष्यंत, आरक्षक तिलक तोमर की मुख्य भूमिका रही ।*
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब