शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया
*अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस पर आम लोगों में से चुने हुए गायकों का किया सम्मान*
खंडवा सद्भावना मंच ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर ऐसे गायक जो कि आम जन में से हैं बहुत अच्छा गाते हैं, किंतु पहुंच ना होने के कारण बड़े मंचों पर गा नहीं पाते। जिनको अवसर नहीं मिलता है। ऐसे लोगों का मंच द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इन गायकों ने गानों की प्रस्तुति भी दी जिसमें इन्होंने अपने गानों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। सम्मान किए गए गायकों में सौरभ गुप्ता, रजत सोहनी, कविता विश्वकर्मा,भैयालाल बकोरे, यशवंत सोनी, ए एन दवे, महेश मूलचंदानी है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉक्टर जगदीश चंद चौरे, सोनी वकील, चंद्रकांत सांड, राधेश्याम शाक्य, डॉक्टर एमएम कुरैशी, हेमराज वाकोड़े, चंद्रहास खेडेकर, आदि मौजूद थे।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा