संतोष प्रजापति रिपोर्टर
बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर खाई में गिरा टवेरा वाहन, दो माह की बच्ची समीत 4 लोग सवार थे
बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे के ताप्ती घाट पर शनिवार को एक और हादसा हो गया। ताप्ती घाट में काली मंदिर के 4 लोग सवार थे पास एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस वाहन में एक 2 माह की मासूम बच्ची समेत 4 लोग सवार थे। खैरियत रही कि एक सागौन के पेड़ में अटक कर वाहन कुछ दूरी बाद ही रूक गया। अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ताप्ती घाट में काली मंदिर के पास आज सुबह 10 बजे एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां गहरी खाई थी। लेकिन, शुक्र था कि वाहन कुछ ही गहराई तक पहुंचा और एक सागौन के पेड़ से टकरा गया। इससे वाहन वहीं रूक गया। यदि वाहन खाई में गिरता तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
टवेरा वाहन को खाई में गिरते देखा तो राहगीर वहीं रूक गए और वाहन में सवार लोगों को निकालने की कवायद शुरू की गई। राहगीरों ने 100 डायल और 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया। हालांकि यह आपातकालीन सेवाएं वहां तक पहुंचती, तब तक राहगीर वाहन से लोगों को निकाल कर ऊपर तक ला चुके थे।

More Stories
चिकित्सा छात्रों को समय से योजनातर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान करें सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*
श्री महेंद्र कुमार चौहान एडवोकेट को न्यायिक क्षेत्र में SC/ ST के प्रकरणों मे उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र अंतर्गत भारतरत्न, क्रांतिसूर्य, महामानव डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई….