विशाल भौरासे रिपोर्टर





तेज बारिश के चलते सुभाष वार्ड में मुकेश यादव के घर में घुसा लबालब पानी
बैतूल रात में हुई भारी भरकम बारिश से सुभाष वार्ड के मुकेश यादव के घर में भर आया पानी भारी नुकसान हुआ है एवं जानवरों के लिए रखा भूसा भी खराब हो गया। मुकेश यादव ने नगर पालिका परिषद बैतूल में आवेदन के माध्यम से बताया कि सुभाष वार्ड आमला रोड पर पांडे नर्सरी के सामने उसका मकान है उसके मकान के बाजू से एक बहुत पुराना नाला है जिसका पानी मचना नदी की ओर बहता है लेकिन कुछ दिनों पूर्व किसी प्लाट धारक व्यक्ति ने नाले पर बनी हुई पुलिया पर पत्थरों की फाड़ी से जुड़ाई करवा कर पुलिया को बंद कर दिया है जिसके कारण पूरा पानी बहने के बजाए रोड के एक तरफ तालाब का रूप ले चुका है । वहां पर आसपास रहने वाले लोगों में आक्रोश देखने को मिला आक्रोशित दिलीप यादव मुकेश, यादव ,सुरेश मकोड़े ,ममता यादव, सुरेश पवार ,उर्मिला तिवारी, सोनू पवार, दीपक यादव, राजा मस कोले ,प्रेम लाल पंवार, आदि ने नगर पालिका सीएमओ के नामसे दिए आवेदन के माध्यम से पुलिया पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की गुहार लगाई

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी