बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वह आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बाइक सवार युवक को अपराधियों ने उसके घर से 10 किमी. की दूरी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मामला गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां पर हर्ष नाम का युवक बाइक से ट्यूशन जा रहा था। इसी बीच गांधार पहाड़ी के पास कुछ बदमाशों ने उसे गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष अपने घर का इकलौता बेटा था, जिसे बदमाशों ने मार डाला।युवक की मौत से गांव में कोहराम मचा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक की पहचान हर्ष राज के रूप में हुई है। वह लखनपुर का रहने वाला है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है