Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 9, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

गुना नगरपालिका के 37 ही वार्डों में भाजपा प्रत्यासियों के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ,भाजपा ने प्रत्याशियों को जिताने प्रचार प्रसार किया तेज

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो मोहन शर्मा न्यूज24×7 इंडिया गुना

*गुना नगरपालिका के 37 ही वार्डों में भाजपा प्रत्यासियों के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ*
*भाजपा ने प्रत्याशियों को जिताने प्रचार प्रसार किया तेज*

गुना। भाजपा द्वारा आगामी नगर पालिका चुनाव के प्रचार प्रसार में तेजी लाते हुए हर वार्ड में भाजपा प्रत्यासियों को जिताने भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागडोर संभाल ली हे। भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया की गुना नगर पालिका एवं चारो नगर पंचायतों के चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हे। सभी प्रत्यासी जीतकर इतिहास रचेंगे। पार्टी के प्रत्यासी घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार को जनकल्याण कारी योजनाओं की हितग्राहियों से चर्चा कर भाजपा को जिताने का आग्रह कर रहें हे। हमारे सभी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व भाजपा प्रत्यासियों को जिताने मेहनत कर रहे हे। श्री सिकरवार ने कहा कि में विश्वास दिलाता हु की जब केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार हे तो गुना नगर पालिका भी भाजपा की बनेगी तो शहर का चहु और विकास ही विकास नजर आयेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की गुना नगर पालिका के सभी 37 ही वार्डों में वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो चुका हे। प्रत्यासियों ने घर घर जाकर जनसंपर्क तेज कर दिया है और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ वार्ड के मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा को जिताने का आग्रह कर रहे हे। तो वही वार्ड 16 में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने भाजपा प्रत्यासी दिनेश शर्मा को जिताने मतदाताओं से संपर्क कर प्रचार प्रसार किया और भाजपा को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। इस मौके पर अभिषेक जैन सहित वार्ड के कार्यकर्ता मोजूद रहे। प्रत्यासी तो वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, विकास जैन नखराली, सिंचू जैन, गजानंद नामदेव, संजीव उपाध्याय सहित वरिष्ठ भाजपा जनों द्वारा बुधवार को वार्ड 27 की प्रत्यासी नीरू शर्मा के पक्ष में प्रचार कर मतदाताओं से जिताने का आग्रह किया। वार्ड 4 में भाजपा प्रत्यासी अंसुईया रघुवंशी के पक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार एवं पूर्व जिला हरिसिंह यादव सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर बोट मांगे।
इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा जनों द्वारा नगर के सभी 37 ही वार्डों में भाजपा प्रत्यासियों को जिताने जनसंपर्क में गति लाकर भाजपा को जिताने का आग्रह किया जा रहा हे।

*प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 30 जून को गुना में भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में लेंगे नुक्कड़ सभा*
गुना। नगर पालिका चुनाव में गति देखने को मिलने लगी हे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की 30 जून गुरुवार को
प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का गुना आगमन हो रहा हे। प्रभारी मंत्री श्री तोमर दोपहर 1 बजे बूढ़े बालाजी मंदिर पर को गुना में भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे केंट में भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्यासियों को जिताने का आग्रह करेंगे।