विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल। टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं पर भाजपा लगातार कार्रवाई रही है। बैतूल जिले में भाजपा ने 14 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। संगठन ने इन बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बैतूल जिले में निकाय चुनाव में बगावत करने वाले 14 बागी पार्टी से निष्कासित किए गए हैं। उनको 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। जिसमें बैतूल नगर पालिक के 4, मुलताई नगर पालिक के 3, आमला नगर पालिक के 3 और नगर परिषद शाहपुर के 4 बागियों को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष ने निष्काषित कर दिया है।
इन पर हुई कार्रवाई
बैतूल नगर पालिका–
शास्त्री वार्ड- सूर्यकांत साहू
विकास वार्ड- ललित जुमडे
शिवाजी वार्ड- छुट्टन पाल
मोती वार्ड- पुलकित येरपुडे
नगर पालिका मुलताई-
ताप्ती वार्ड- रेखा उबनारे
इंदिरा गांधी वार्ड- राजेन्द्र शिवहरे
सुभाष वार्ड- संतोष कामडी
नगर पालिक आमला-
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- दीक्षा सूरजेकर
भीमनगर वार्ड- सदाराम झरबड़े
भगत सिंह वार्ड- अकरम खान
नगर परिषद शाहपुर
पं. दीनदयाल वार्ड- अंकुर राठौर
सावित्री फूले वार्ड- आशीष राठौर
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- रोहित नायक
मनसुखदास बाबा वार्ड- भूमिका भोपते को निष्काषित किया गया है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है