विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल ,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया बैठक में पार्टी अध्यक्ष बबला शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के साथ साथ वैचारिक दल भी है पार्टी का संकल्प है कि गरीब कोई ना रहे श्री शुक्ला ने कहा कि सुभाष वार्ड क्रमांक 1 की भाजपा प्रत्याशी किरण खातरकर चुनाव जीतती है तो इनका यह संकल्प रहेगा कि वार्ड के उस व्यक्ति तक पहुंचे जिस तक आज तक कोई नहीं पहुंचा उसकी समस्याओं का समाधान करें वार्ड में शासन द्वारा चलाई जाने वाली प्रत्येक योजनाओं के बारे में डोर टू डोर जानकारियां पहुंचाएं जिससे कि भारतीय जनता पार्टी का जो विश्वास जनता में बना हुआ है वह आगे भी इसी तरह बना रहे।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अबीजर हुसैन, छुट्टन यादव, मंडल अध्यक्ष विक्रम वेध, मंडल महामंत्री सावनया शेषकर ने भी संगठनात्मक जानकारियां दी
वार्ड1 प्रत्याशी किरण चंदू खातरकर ने बैठक में पहुंचे सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया बैठक में नन्हे यादव ,जय सिंह उईके, वार्ड अध्यक्ष रवि मकोड़े, भूत प्रभारी अनिल आहाके, बबलू पंवार सुदामा यादव ,सतीश भैसवारे, रत्नेश पवार संजू धाडसे, सतीश मालवी, , सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है