Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. संगीता पाटिदार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

राहुल राठोर रिपोर्टर

राजोद- विश्व डाक्टर डे पर सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला डॉक्टर के पेशे को इंदौर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेने के मामले में रंगेहाथ गिरफ्तार किया। महिला डॉक्टर ने अपने निवास पर ही पीड़ित को रूपए लेकर बुलाया था। पीड़ित ने जैसे ही रूपए डाक्टर को दिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई कर दी। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीमरोड निवासी बेनु बाई नाम की महिला को डिलिवरी के लिए परिजन सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए थे।यह पर पदस्थ स्त्रीरोग विशेषज्ञ व प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर संगीत पाटिदार ने महिला के परिजनों से डिलिवरी करने के एवज में 10 हजार रुपयों की मांग रखीं थीं जिसमें बात में 8 हजार रुपए देना तय हुए थे । ऐसे में परिजनों ने 2 हजार रुपए महिला डॉक्टर को दिए व शेष रूपए शुक्रवार को देने की बात कही।इधर महिला डॉक्टर द्वारा रूपए के लिए दबाव बनाने पर पीड़ित परिवार की ओर से महेश डामोर ने रिश्वत मांगने की शिकायत इंदौर लोकायुक्त को की जिसके बाद शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम धार जिले के सरदारपुर पहुंची। कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक आशा सेजकर, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान,उप निरीक्षक डाली गिरी, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक आशीष नायडू मौजूद रहे। इधर लोकायुक्त ने डाॅक्टर संगीत पाटिदार के साथ ही उनकी क्लिनिक पर कार्य करने वाली पूजा पिता कैलाश को भी आरोपी बनाते हुए दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धार -7 एवं भादवी की धारा 120 बी के तहत कार्यवाही की है।