बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
बैतूल :भाजपा ने बागियों को किया छह साल के लिए निष्कासित, देखें किस-किस पर गिरी गाज
बागियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सख्त हो गई है। बैतूल जिले के नगरीय निकायों में पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही उनका समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं को भी निष्काषित (expelled) कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने इन्हें प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए यह कार्यवाही की है।
भाजपा मीडिया सेेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर पालिका बैतूल के सूर्यकांत साहू शास्त्री वार्ड, ललित जुमड़े विकास वार्ड, छुट्टन पाल शिवाजी वार्ड, पुलकित येरपुड़े मोती वार्ड, नगर पालिका मुलताई के रेखा उबनारे ताप्ती वार्ड, राजेन्द्र शिवहरे इंदिरा गांधी वार्ड, संतोष कामड़ी सुभाष वार्ड, नगर पालिका आमला के दीक्षा सूरजेकर लालबहादुर शास्त्री वार्ड, सदाराम झरबड़े भीमनगर वार्ड, अकरम खान भगतसिंह वार्ड, नगर परिषद शाहपुर के अंकुर राठौर पं. दीनदयाल वार्ड, आशीष राठौर सावित्री फूले वार्ड, रोहित नायक लालबहादुर शास्त्री वार्ड और भूमिका भोपते मनसुखदास बाबा वार्ड को पार्टी से निष्कासित किया गया है।


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा