आलीराजपुर से रमीज राजा की रिपोर्ट आरिफ हुसैन के साथ
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम आ चुका है. अलिराजपुर जिले के रोड्धा ग्राम पंचायत से युवा निरंजन पटेल सरपंच बने हैं. निरंजन पटेल ने बीई आईटी की पढ़ाई कर अपने गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे और 100 वोटों से जीत हासिल की.
पटेल जब लॉकडाउन लगने के बाद गांव आए तो गांव की समस्याएं देखीं. गांव में विकास और अन्य सुविधाओं की कमी महसूस हुई. जब गांव वालों से बात की तो लोगों ने कहा कि पढ़े लिखे लोगों को आगे आना चाहिए. पटेल ने तब गांव के सुधार का संकल्प लिया और इसके बाद और इसके बाद सरपंच पद के लिए नामांकन किया ।उच्च शिक्षित युवाओं का राजनीति में आना आदिवासी बहुल इलाके के लिए शुभ संकेत है ।


More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा