मेहगांव वार्ड क्र. 7 बीजेपी प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे म.प्र. राज्य मंत्री एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष
मेहगांव- आगामी 13 जुलाई को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज वार्ड क्रमांक सात में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी पंकज सिंधिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के नगरी निकाय एवं आवास मंत्री एवं मेहगांव विधायक माननीय ओ पी एस भदौरिया तथा मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने वार्ड क्रमांक सात में बीजेपी प्रत्याशी पंकज सेतिया के समर्थन में कार्यालय का उद्घाटन किया और नगर वासियों तथा वार्ड वासियों से बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों को कमल के फूल वाला बटन दबाने बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज मंत्री ओ पी एस भदौरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे श्री मंत्री जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी ने पार्टी की कई उपलब्धियां गिनाई तथा नगर में सुंदरीकरण साफ सफाई पानी निकासी पेयजल समस्या सहित कई विकास कार्य प्रगति से कराए जाने को लेकर चर्चा की एवं आश्वासन दिया की अगर बीजेपी पूर्ण बहुमत से नगर परिषद में पहुंचती है तो नगर के विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब