मुकेश गेहलोत न्यूज़24×7 इंडिया डेहरी
*फ्रिज में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, उमड़ पड़ी भीड़*
डेहरी- कहते हैं अगर मन में सच्ची श्रद्धा हो तो भगवान भी मिल ही जाते हैं। ये बात इन दिनों सच साबित हो रही है क्योंकि डेहरी नगर मे राम मंदिर पुजारी गुड्डू बैरागी के घर पे स्वयं भगवान भोलेनाथ ने फ्रिज में दर्शन जो दिए हैं। ‘बाबा बर्फानी’ दिखाई देने की सूचना इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। बस फिर क्या था, उन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने यहां पूजा-पाठ करना भी शुरू कर दिया। बाबा बर्फानी की एक झलक मात्र पाने के लिए लोगों ने उनसे मिन्नतें की।
लोग आपस में बात करते नजर आए किस्मत वालों को ही इनके दर्शन होते हैं। कुछ लोग इसकी तुलना अमरनाथ से करने लगे। बोले जैसे अमरनाथ जाकर बाबा बर्फानी की पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी होती है, वैसे ही यहां भी पूजा करने से मुराद पूरी होगी।
डेहरी से मुकेश गेहलोत की खास रिपोड़

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन