Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी की शिकायत,तीन साल पहले बड़नगर में फिल्म की शूटिंग के दौरान खर्च हुए रुपये नहीं लौटाए

ब्यूरो न्यूज़24×7 इंडिया उज्जैन

*अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी की शिकायत*

*तीन साल पहले बड़नगर में फिल्म की शूटिंग के दौरान खर्च हुए रुपये नहीं लौटाए।*

उज्जैन। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया के खिलाफ उज्जैन के क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। तीन साल पूर्व होली काउ फिल्म की शूटिंग के दौरान खर्च हुए रुपये नहीं देने के मामले में बड़नगर पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि उज्जैन के ऋषिनगर निवासी सुनील गढ़वाल रूद्राक्ष फिल्म्स एवं मल्टीमीडिया के प्रोपराइटर हैं। अक्टूबर 2018 में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया निवासी वरसोवा अंधेरी वेस्ट मुंबई वायएस एंटरटेनमेंट कंपनी की प्रोपराइटर ने सुनील की बहन मंजू गढ़वाल के माध्यम से संपर्क किया था। आलिया होली काउ नामक फिल्म को मध्य प्रदेश के किसी कस्बे में फिल्माना चाहती थी। फिल्म के लिए रुपये की भी जरूरत बताई थी। इसके बाद आलिया उज्जैन आई थी, जिसके बाद सुनील उसे बड़नगर ले गया था। जहां फरवरी 2019 से मार्च 2019 में होली काउ फिल्म की शूटिंग की थी।

फिल्म लाइन प्रोड्यूसर के रूप में सुनील ने काम किया था। शूटिंग के दौरान करीब 53 लाख रुपये खर्च हुए थे। आलिया ने उसे केवल 22 लाख रुपये लौटाए थे। मगर अब तक 31 लाख रुपये वापस नहीं किए हैं। रुपये मांगने पर आलिया द्वारा उसे धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर बड़नगर पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

सुनिल गढ़वाल का शिकायती आवेदन मिला है, जांच की जा रही है। अभी चुनावी ड्यूटी में लगे होने के कारण जांच के बाद ही मामले में प्रकरण कायम होगा। – मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी