ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर
हरदा जिले के ग्राम पानतलाई में स्थित भारतीय विद्या मंदिर की कक्षा पांचवी की छात्रा जसवीर पिता वीर सिंह राजपूत का नवोदय विद्यालय चारूवा की प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है, इसे लेकर स्कूल एवं परिवार और ग्रामीणों ने गर्व महसूस किया है, वहीं जानकारी के अनुसार छात्रा जसवीर राजपूत ने कक्षा पांचवी में नवोदय विश्व विद्यालय की परीक्षा देकर हरदा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है,
वहीं बालिकाओं में जिले में प्रथम स्थान मिला है, यह बालिका सामान्य वर्ग से आती हैं, इसे लेकर भारतीय विद्या मंदिर के संचालक संजय खोरे एवं स्कूल स्टाफ सहित पिता वीर सिंह, मां मनीषा, एवं अजय सहित पुरे परिवार ने छात्रा जसवीर को बधाई दी है,
वहीं प्रथम स्थान पर छात्र वरूण पाटिल एवं दूसरे स्थान पर श्रीत खोदरे ने प्राप्त किया है।



More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ