Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल,बरसात के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में होने वाली बीमारियां खतरनाक साबित हो सकती है। इससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है, लापरवाही जानलेवा हो सकती है। वर्षा के मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा एवं टाइफाइड जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए बारिश में ज्यादा देर तक न भीगे, भीगने से बचे, भीगने पर शरीर को साफ-कपड़े से पोंछ कर तुरंत कपड़े बदल लें। मलेरिया से बचने के लिये अपने घर के आसपास गड्ढा न होने दें, अगर गड्ढा हो तो, उसमें पानी एकत्रित न होने दें।

हैजा से बचने के लिए घर के आसपास सफाई रखें, गंदा पानी उपयोग में न लायें, पानी को छानकर या उबालकर उपयोग करें। टाइफाइड खतरनाक बीमारी में से एक है। यह संक्रमित जल व दूषित भोजन से होती है, इस बीमारी में तेज बुखार आता है एवं कई दिनों तक रहता है। इस बीमारी का संक्रमण रोगी के पित्ताशय में रहता है, टाइफाइड होने वाले रोगी से दूर रहना चाहिए और चिकित्सक से दवा लेनी चाहिये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव जरूरी है। अगर बचाव न किया जाये तो यह खतरनाक हो सकती है। इसलिए कोई भी बीमारी होने पर चिकित्सक को अवश्य दिखायें, जिससे रोग की पहचान की जा सके तथा त्वरित उपचार हो सके।