Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


बैतूल जिले में झमाझम बारिश लगातार जारी है। रात भर से जिले भर में तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले फिर उफान पर हैं। माचना नदी में बाढ़ के चलते रात एक बजे से फिर बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर यातायात ठप है। खतरनाक बाढ़ से माचना नदी में कटाव भी होने लगा है। बीते 24 घंटे में जिले में 114.9 बारिश हुई है। वहीं घोड़ाडोंगरी और चिचोली ब्लॉक में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
शुरुआती दिनों में इंद्रदेव ने बैतूल के प्रति थोड़ी बेरुखी दिखाई। लेकिन, अब जिले पर वे पूरी तरह से मेहरबान हो गए हैं। यही कारण है कि पूरा जिला पिछले दो दिनों से पानी-पानी हो गया है। सोमवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार दोपहर तक जारी रही। दिन में थोड़ी राहत मिलने के बाद मंगलवार रात में फिर तेज बारिश शुरु हो गई। बुधवार भी तेज बारिश चालू है।
रात में हुई भारी बारिश के कारण माचना नदी एक बार फिर उफान पर है। यही कारण है कि शाहपुर में पुल के ऊपर से बाढ़ चल रही है। इसके चलते रात एक बजे से बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर यातायात फिर बंद पड़ा है। मंगलवार दोपहर एक बजे से भी यातायात बंद था। जो रात 8 बजे के करीब शुरू हो पाया था। कुछ घंटों के बाद यातायात फिर ठप पड़ गया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य कई मार्गों पर भी यही हाल हैं।
नदी किनारे का शौचालय बहा
माचना नदी लगातार रौद्र रूप दिखा रही है। दो दिनों से चल रही भीषण बाढ़ के कारण नदी में कटाव भी होने लगा है। यही कारण है कि शाहपुर में नदी किनारे रहने वाले संजय जांगड़े के मकान के पीछे बना शौचालय कटाव की चपेट में आकर बह गया है। बाढ़ इसी तरह बनी रही तो और भी लोगों का नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
कुंडी अंडरब्रिज जलमग्र, दीवार गिरी
शाहपुर के कुंडी में आवागमन के लिए बनाए गए अंडरब्रिज में फिर पानी भर गया है। यह पूरी तरह से जलमग्र हो गया है। ऐसे में यहां से आवाजाही बिल्कुल संभव नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंडरब्रिज की दीवार भी ढह गई है। इसके चलते लोग कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
हो चुकी अभी तक आधी बारिश
लगातार हो रही बारिश के मिजाज से ऐसा लग रहा है कि जुलाई के महीने में ही पूरे मौसम का कोटा पूरा हो जाएगा। आज सुबह तक ही जिले में 490.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह जिले की कुल बारिश की लगभग आधी है। पिछले साल आज तक केवल 268.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिले की औसत सामान्य बारिश 1083.9 मिलीमीटर है। विगत 24 घंटे में घोड़ाडोंगरी में 250 और चिचोली में 232.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। भीमपुर, शाहपुर और बैतूल में भी अच्छी बारिश हुई।