Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


विशाल भौरासे रिपोटर
बैतूल,नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों की मतगणना 17 एवं 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमपी बरार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को नगर पालिका परिषद बैतूल की मतगणना शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय बैतूल के कक्ष क्रमांक 103, 105, 107 एवं 108 में की जाएगी। नगर पालिका परिषद आमला की मतगणना शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला तथा नगर परिषद शाहपुर की मतगणना शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में की जाएगी।

इसी तरह नगर पालिका परिषद मुलताई की मतगणना 20 जुलाई को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुलताई के कक्ष क्रमांक 16 एवं 17 में की जाएगी। इसी तरह 20 जुलाई को ही नगर परिषद भैंसदेही की मतगणना तहसील कार्यालय भैंसदेही के मीटिंग हॉल, नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की मतगणना उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के कक्ष क्रमांक 1, 2 एवं 3 तथा नगर परिषद बैतूल बाजार की मतगणना कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार के कक्ष क्रमांक 01 एवं 02 में की जाएगी।