विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल,पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले की 10 जनपद पंचायतों में एवं कलेक्टर सभाकक्ष बैतूल में पंच/सरपंच/जनपद सदस्य/जिला पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रात: 10.30 बजे से की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमपी बरार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को जनपद पंचायत बैतूल के लिए शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय बैतूल में मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत शाहपुर के लिए शासकीय महाविद्यालय शाहपुर, जनपद पंचायत आमला के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला (हसलपुर) कक्ष क्रमांक-2 एवं 3, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के लिए मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी (पिपरी) में मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
जनपद पंचायत मुलताई के लिए बेडमिंटन हॉल मुलताई, जनपद पंचायत चिचोली के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचोली, जनपद पंचायत आठनेर के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर कक्ष क्रमांक-3 एवं 4, जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभात पट्टन कक्ष क्रमांक 1,2 एवं 3, जनपद पंचायत भैंसदेही के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक भैंसदेही एवं जनपद पंचायत भीमपुर के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भीमपुर में मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
जिला स्तर पर 15 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद के मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन