Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल,पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के लिए 15 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष बैतूल में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। सारणीकरण कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बैतूल, शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 08 तक के सारणीकरण कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री एसपी मंडराह को नियुक्त किया गया है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना अधिकारी कार्यालय बैतूल श्री एके देशमुख, अन्वेषक जिला सांख्यिकी कार्यालय बैतूल श्री राकेश आहूजा एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक एमएलबी बैतूल श्री कमलेश लिल्लोरे को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत चिचोली, आमला, प्रभात पट्टन एवं मुलताई अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 से 16 तक के सारणीकरण कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बैतूल श्रीमती रीता डेहरिया को नियुक्त किया गया है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना अधिकारी कार्यालय बैतूल श्री जेके लोखंडे, अन्वेषक जिला सांख्यिकी कार्यालय बैतूल श्री देवेश सूर्यवंशी एवं माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला बिटिया बोरगांव श्री धनराज देशमुख को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत भैंसदेही, आठनेर एवं भीमपुर अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 17 से 23 तक के सारणीकरण कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख बैतूल श्री एसके नागू को नियुक्त किया गया है। अन्वेषक जिला सांख्यिकी कार्यालय बैतूल श्री आलोक कुम्भारे, उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडूस श्री डीएन पाटिल एवं उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल श्री राजेन्द्र गव्हाड़े को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईईएमएस सॉफ्टवेयर से प्रारूप-23, अंतिम परिणाम पत्र एवं प्रारूप-25 निर्वाचन का प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। प्राथमिक शिक्षक श्री संजय चौकीकर, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री शशिकांत पांडे एवं श्री पंकज तोतरे को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी 14 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में उपस्थित होकर सारणीकरण से संंबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे तथा 15 जुलाई को प्रात: 9.30 बजे उपस्थित रहकर सारणीकरण की कार्रवाई पूर्ण करेंगे।