Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर
——————————————————
डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
————————————

बैतूल,कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में बुधवार को दस्तक अभियान की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री बैंस ने दस्तक अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को घर घर तक पहुंचाया जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए. के. तिवारी ने बताया कि बाल स्वास्थ्य एवं पोषण वृद्धि हेतु शासन द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में दस्तक अभियान एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ जिला बैतूल में भी दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दस्तक अभियान का आयोजन 18 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं प्रबंधन किया जाता है ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। दस्तक अभियान के दौरान समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधक एवं रेफरल, शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता एवं प्रत्येक घर में ओआरएस पहुंचाना, 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान, समुचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाइश समुदाय को देना, एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फालोअप को प्रोत्साहन, गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना आदि गतिविधियां की जायेंगी। दस्तक अभियान के दौरान किये जाने वाले समस्त गतिविधियों के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन किया जायेगा।

बैठक में पंचायत, शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।