संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा
कुक्षी- त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन में जनपद पंचायत कुक्षी में पंच पद के निर्वाचन में ढोल्या के वार्ड क्रमांक 10 से भंगडी पति भेरूसिंह व वेस्तीबाई को समान रूप से 45-45 तथा डेहरी के वार्ड क्रमांक 16 से बसंती-धनपाल व कालीबाई को समान रूप से 47-47 को मत प्राप्त हुए । इनका निर्णय गोली डालकर किया गया जिसमें ढोल्या के वार्ड 10 से भंगडी पति भेरूसिंह तथा डेहरी के वार्ड 16 से कालीबाई की जीत हुई । गोली एक बालक के द्वारा निकाली गयी । जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर जी एस डावर ने बताया कि इस अवसर पर अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित थे । गोली डालने की प्रक्रिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीओ बी आर उइके , सहायक रिटर्निंग अधिकारीद्वय सीईओ सचि जैन व नायब तहसीलदार श्रीमती भावना रावत , सारणीकरण सहायक रिटर्निंग अधिकारी पुरुषोत्तम उपाध्याय व पर्यवेक्षक बीआरसीसी राजेश जमराकी उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*