संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

कुक्षी- त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में सम्पन्न चुनाव में जनपद पंचायत क्षेत्र कुक्षी से 603 पंचों में से 447 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि 5 स्थान पंच के रिक्त रहे । पंच के चुनाव 151 स्थानों पर हुए । पंच पद के निर्वाचन में विजयी पंचों , 37 सरपंचों व 13 जनपद पंचायत सदस्यों को प्रमाण- पत्रों का वितरण किया गया । जिला पंचायत सदस्य की घोषणा व प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय से प्राप्त होगी । जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार जी. एस. डावर ने दी । इसके पूर्व सारणीकरण का कार्य सम्पन्न किया गया । जिसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीईओ सचि जैन , नायब तहसीलदार श्रीमती भावना रावत , एसडीओ बी. आर. उइके , बीईओ राजेश सिन्हा , बीआरसीसी राजेश जमरा एसडीओ पीडब्ल्यूडी बी. परमार, , आईटी सेल के सुबोध जोशी व उनकी टीम सहित सभी नियुक्त अधिकारी- कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही ।
*एसडीएम व एसडीओपी द्वारा सारणीकरण कार्यस्थल का अवलोकन*
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी नवजीवन विजय पवार आईएएस एवं अनुभाग अधिकारी पुलिस डी एस बिलवाल द्वारा संयुक्त रुप से पंचायत निर्वाचन सारणीकरण की कार्रवाई का अवलोकन कर रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार कुक्षी एवं थाना प्रभारी कुक्षी को आवश्यक निर्देश दिए गये । कुक्षी से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*