Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

द्वितीय चरण में नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर

बोड़ा, पचोर, तलेन, खिलचीपुर, छापीहेड़ा, जीरापुर एवं

माचलपुर नगरीय निकाय में 153 वार्डो के

उम्मीद्वारों के भाग्य का फैसला

ई.वी.एम. में बंद

प्रारंभिक जानकारी अनुसार शाम 05 बजे तक

121036 मतदाताओं ने किया

मताधिकार का उपयोग

शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र निर्वाचन कराने

काननू व्यवस्था पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की

रही कड़ी नजर

शाम 05 बजे तक जिले की दसों नगरीय निकायों में

80.48 प्रतिशत हुआ मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 हेतु घोषित कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण में नगरीय निकाय नरसिंहगढ़, सारंगपुर, कुरावर, बोड़ा, पचोर, तलेन, खिलचीपुर, छापीहेड़ा, जीरापुर एवं नगरीय निकाय माचलपुर में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न निर्वाचन सम्पन्न हुए। द्वितीय चरण के निर्वाचन में उक्त दसों नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों में प्रारंभिक रूप से शाम 5 बजे तक कुल 121036 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर 153 वार्डो के उम्मीद्वारों के भाग्य का फैसला ई.वी.एम. में बंद कर दिया।

नगरीय निकाय निर्वाचन के द्वितीय चरण के निर्वाचन में जिला प्रशासन द्वारा कानून एवं व्यवस्था पर कडी नजर रखी गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष गोस्वामी विभिन्न निकायों के मतदान केन्द्रों में सतत भ्रमण पर रहे, विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया, व्यवस्थाएं देखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

प्रारंभिक जानकारी अनुसार शाम पांच बजे नगरीय निकाय नरसिंहगढ़ में कुल 18403 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 8805 एवं पुरूष मतदाता 9598 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय नरसिंहगढ़ में 69.32 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 66.22 प्रतिषत एवं पुरूष मतदाता 72.43 प्रतिषत शामिल है।

नगरीय निकाय सारंगपुर में कुल 27021 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 12907 एवं पुरूष मतदाता 14113 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय सारंगपुर में 85.28 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 82.65 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 87.84 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय कुरावर में कुल 11873 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 5694 एवं पुरूष मतदाता 6179 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय कुरावर में 78.30 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 75.62 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 80.94 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय बोड़ा में कुल 6366 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 3050 एवं पुरूष मतदाता 3316 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय बोड़ा में 86.99 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 84.53 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 89.38 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय पचोर में कुल 15523 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 7370 एवं पुरूष मतदाता 8153 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय पचोर में 77.97 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 75.10 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 80.75 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय तलेन में कुल 6853 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 3379 एवं पुरूष मतदाता 3474 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय तलेन में 89.79 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 88.97 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 90.61 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय खिलचीपुर में कुल 11492 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 5570 एवं पुरूष मतदाता 5922 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय खिलचीपुर में 83.58 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 80.67 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 86.52 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय छापीहेड़ा में कुल 5337 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 2598 एवं पुरूष मतदाता 2739 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय छापीहेड़ा में 90.80 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 89.40 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 92.16 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय जीरापुर में कुल 12242 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 5885 एवं पुरूष मतदाता 6356 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय जीरापुर में 80.87 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 79.29 प्रतिशत एवं पुरूष मतदाता 82.38 प्रतिशत शामिल है।

नगरीय निकाय माचलपुर में कुल 5926 मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इसमें महिला मतदाता 2874 एवं पुरूष मतदाता 3052 शामिल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से नगरीय निकाय माचलपुर में 80.44 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इनमें महिला मतदाता 78.89 प्रतिषत एवं पुरूष मतदाता 81.95 प्रतिषत शामिल है।

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के द्वितीय चरण के मतदान में सारंगपुर के वार्ड क्रं. 04 के श्री गनी चाचा मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। वार्ड क्रं. 04 की सुश्री अधिश्री ने अपने माता-पिता के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर पहली बार मतदान किया। इसी प्रकार खिलचीपुर के वार्ड क्रमांक 14 के 106 वर्षीय श्री दुलीचंद वर्मा ने, सारंगपुर कि 101 वर्षीय कमलाबाई, कुरावर के 92 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक श्री अयोध्या प्रसाद शर्मा, जीरापुर के 91 वर्षीय श्री रामचंद्र बरेठा ने भी मतदान केन्द्र क्रं. 12 पर पहुंचकर मतदान किया!!