Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

18+ वालों को 15 जुलाई से मुफ्त मिलेगी कोरोना की बूस्टर खुराक*

*जिले में 21 हजार 636 को लगे अभी तक बूस्टर डोज*

गुना। मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए देश की सभी वयस्क आबादी को फ्री में बूस्टर डोज दिये जाने का ऐलान किया है। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना टीकाकरण की दिशा में बुधवार को एक और बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार में फैसला लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी। अभी तक यह केवल फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर एवं 60 साल या उससे ऊपर के वयस्कों को ही ये सुविधा मिल रही थी। लोग बूस्टर डोज लगवाने परेशान हो रहे थे प्राइवेट अस्पतालों इसकी सुविधा नहीं थी।
श्री जैन ने बताया कि गुना जिले में आज दिनांक तक 21636 लोगों को बूस्टर डोज की खुराक दी जा सकी हे।
टीकाकरण प्रभारी विकास जैन ने बताया की 15 जुलाई से गुना जिले में 18 + को भी मुफ्त में बूस्टर डोज की खुराक दी जावेगी। जिसका शुभारंभ नगर में 6 सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर एवं जिले में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर एक साथ किया जायेगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डाक्टर सुदर्शन कुशवाह ने बताया की गुना में जिला चिकत्सालय के रेडक्रास भवन, बूढ़े बालाजी, केंट व कुशमोदा उप स्वास्थ केंद्र एवं संजीवनी क्लिनिक बजरंग रोड पर शहरी क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का मुफ्त में बूस्टर डोज लगाया जाएगा। तो वही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर बूस्टर डोज की खुराक दी जावेगी। दूसरा डोज लगाने के 6 महीने बाद ही लोग वैक्सीन का तीसरा डोज यानी बूस्टर डोज लगवा सकेंगे, जो पहले वक्त 9 महीने का हुआ करता था।
टीकाकरण प्रभारी श्री जैन ने बताया की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है।
श्री जैन ने बताया की जिले में आज दिनांक तक 20 लाख 6 हजार 538 से अधिक लोंगो का टीकाकरण हो चुका है जिसमें 10 लाख 5 हजार 227 लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया तो वही 9 लाख 79 हजार 675 लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। तो वही फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को 21636 लोंगो को बुस्टर डोज लगाए गए।