
हरदा-आगामी 17 जुलाई को नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना उत्कृष्ट विद्यालय में होगी । मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री एस के उपाध्याय व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने मतगणना तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगरीय निकायों की मतगणना के दौरान मोबाइल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित
नगरीय निकायों की मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय के आम निर्वाचन की मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध में मीडियाकर्मियों को भी मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंधित किया गया है। उन्होने बताया कि मतगणना स्थल पर 17 जुलाई को मतगणना कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ता अथवा गणना अभिकर्ताओं को मोबाइल ले जाने हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना