Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में किसानों ने मेहनत से ग्रीष्मकालीन मूंग पैदा की है। मूंग के दाम बाजार में समर्थन मूल्य से काफी कम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, यह किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि हम अपने किसानों को न्याय देंगे और उनकी मूंग, न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मूंग खरीद के लिए राज्य सरकार 18 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।

किसानों की मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,275 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी

मूंग खरीद के लिए 18 जुलाई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन-


मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री पटेल ने मध्य प्रदेश के सभी किसान भाइयों की ओर से माननीय
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रगट किया , राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, यह किसानों की सरकार है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार ने यह फैसला लिया है कि हम अपने किसानों को न्याय देंगे और उनकी मूंग, न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। जिले में रजिस्ट्रेशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍