पंडित नन्द शर्मा रिपोर्टर
गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
में दिनांक 15/007/2022 को एनजीओ एक्शन अगेंस्ट हंगर के संदिप देवल प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रवीण भटनागर फील्ड ऑफिसर, और सलीम खान फील्ड सुपरवाइजर के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में मरीजों की सुविधा के लिए सामग्री वितरित की गई। जिसमें भर्ती मरिजो और बच्चो की सुविधा के लिये 26 पलंग और 26 फोम वाले गद्दे दिये गये। साथ ही 26 बेड साइड लॉकर दिए गए जिसमे भर्ती मरीज जरुरत कि सामग्री रख सके। इसके अलावा महिलाओंं की स्क्रीनिंग करने के लिए 26 बेड साइड़ कर्टन, चलने मे असमर्थ मरीजों के लिए २ स्ट्रेचर और २ व्हील चेयर दी गई । इसके अलावा पीएचसी पानवा के लिए भी 4 पलंग,4 गद्दे, 4 बेड साइड लॉकर,4 बेड साइड कर्टन,२ स्ट्रेचर और २ व्हील चेयर
दिए गए । बीएमओ डॉ पूरनसिंह, एमओ डॉ हरीश आर्य के द्वारा एक्शन अगेंस्ट हंगर संस्था का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया । इस अवसर पर बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीसीएम रूपसिंह पटेल, नर्सिंग ऑफिसर कविता मंडलोई , संतोष निगवाल, अजय मुझाल्दा, एवं संस्था के कर्मचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे। गंधवानी से संभागीय ब्यूरोचिफ संदीप सोलंकी की खास खबर।



More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।