राहुल राठोड़ रिपोर्टर

*राजोद//* नंदलई-राजोद सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त कुआ सड़क के किनारे होने से किसी बड़े सड़क हादसे को निमंत्रण दे रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड पर हर समय वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। आनंद खेड़ी रोड पर सड़क किनारे बने क्षतिग्रस्त कुआं बड़ी घटना को अंजाम दे रहा है उन्होंने बताया कि सड़क को लेकर पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द जल्द सड़क किनारे बने हुए क्षतिग्रस्त कुएं को दुरुस्त कर सड़क मार्ग को सुचारू कर आवागमन को राहत पहुंचाई जाए।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*