कलयुग में प्रभु की भक्ति ही हमारे दैविक भौतिक दैहिक तापों को नष्ट करते हैं
मेहगांव-परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से भिंड जिले की मेहगांव तहसील ग्राम पंचायत बरहद में श्री श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथावाचक महाकाल के लाडले महाराज श्री सत्यम दुबे शास्त्री जी उज्जैन की मृदुभाषी भाषा में वाचन किया जा रहा है इस कथा के पारीछत यजमान श्रीमती पार्वती देवी प्रकाश कुशवाह समस्त परिजनों सहित है श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ दिनांक 15/7/ 2022 से शुरू हो हो गया है जिस का समापन दिनांक 22/7/ 2022 को है आज कथा के द्वितीय दिवस महाराज श्री व्यास गद्दी पर विराजमान सत्यम दुबे जी द्वारा श्रोतागणों को कथा श्रवण में बताया कि इस कलयुग में प्रभु की भक्ति ही हमारे दैविक भौतिक दैहिक तापों को नष्ट करते हैं और कथा में दूसरे दिन बताया कि हमें अपने बच्चों को संस्कार देना परम आवश्यक हैं शिक्षा दीजिए परंतु संस्कार परम आवश्यक हैं भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव से कथा को श्रवण किया महाराज जी ने बताया मां प्रथम गुरु होती हैं बच्चों की इस लिए अपने बच्चों को जिधर मोढ़ना चाहे उधर मोढ़ सकती हैं
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान