Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

आमला नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबर का मुकाबला रहा। भाजपा और कांग्रेस 8-8 आठ सीटें जीत चुकी है। वहीं निर्दलीय 2 वार्डों में चुनाव जीत गए हैं। जहां नगर पालिका में किसी सरकार बनेगी तो उसके लिए फिलहाल यह नजार आ रहा है कि निर्दलीय उम्मीदवार जिसके साथ जाएंगे सरकार उसी दल की बनेगी। अब यह देखने लायक होगा कि अंतत: निर्दलीय दोनों उम्मीदवार किसके साथ जाते हैं और सरकार बनाते हैं। फिलहाल तो जोड़-तोड़ का गणित प्रारंभ हो गया है।

ऐसे आए चुनाव परिणाम

वार्ड 1 से कांग्रेस के सुनील उइके ने ने भाजपा प्रत्याशी को 73 वोटों से परास्त किया। वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा के संजय राठौर ने कांग्रेस प्रत्याशी को 221 वोटों से परास्त किया वार्ड क्रमांक 3 में सबसे रोचक मुकाबला रहा यहां भाजपा प्रत्याशी सुधीर अंबाडकर सिर्फ 8 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र पवार को हराकर चुनाव जीत गए हैं वार्ड क्रमांक 4 भी निर्दलीय के पक्ष में रहा यहां से निर्दलीय दीक्षा सुरजेकर ने भाजपा उम्मीदवार को उम्मीदवार को 80 वोटों से चुनाव में हरा दिया है। वार्ड क्रमांक 5 से सबसे बड़ा उलटफेर सामने आया है तीन बार के दिग्गज कांग्रेस पार्षद शब्बीर शाह को 104 वोट से हराकर भाजपा के प्रत्याशी पत्रकार राकेश शर्मा चुनाव जीत गए है।

वार्ड क्रमांक 6 में भी भाजपा का खाता खुल गया है यहां भाजपा प्रत्याशी सुधा नारे ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 58 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड क्रमांक 7 में जीत कांग्रेस की झोली में आई है। यहां से कांग्रेस की अलका मानकर में निर्दलीय प्रत्याशी लता यादव को 58 वोटों से चुनाव हरा दिया है यहां भाजपा तीसरे नंबर पर रही। वार्ड क्रमांक 8 में भाजपा की ममता धामोडे ने कांग्रेस उम्मीदवार को उम्मीदवार को 379 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया।

वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस की खुशबू अतुलकर 324 वोटों से चुनाव जीत गई है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया। वार्ड क्रमांक 10 में निर्दलीय काशीबाई शेषकर ने कांग्रेस की सीमा अतुलकर को 25 वोटों से हराया। यहां पर भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रही।वार्ड 11से भाजपा की ओमवती विश्वकर्मा लगातार पांचवीं बार पार्षद बन गई है उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 275 वोटों के बड़े अंतर से हराया। वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस की पद्मिनी भुंबरकर 87 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीती। वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस के अमित हुरमाड़े 294 वोटों से चुनाव जीत गए हैं ।
वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस प्रत्याशी किशोर माथनकर 49 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे।वार्ड 15 से कांग्रेस के नितिन गाडरे ने भाजपा के राजेश बचले को 19 वोटों से हरा दिया है। वार्ड क्रमांक 16 में में भी कांग्रेस प्रत्याशी रोहित हारोड़े 92 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीत गए। वार्ड क्रमांक 17 में भाजपा की शोभा देशमुख 46 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीती वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा की नीलम लिखीराम साहू ने 66 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया यहां कांग्रेस की बागी रेखा कनौजिया कांग्रेस की हार का कारण बनी।