विजय चौहान रिपोर्टर






आज दिनांक 17/07/2022 को ग्राम खुजाबा तहसील धरमपुरी जिला धार में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे डॉक्टर यशवंत कुमार ( MBBS,MD medicine,FICCC) द्वारा धरमपुरी और उसके आस पास के गांव के लोगो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया । जिसमे ईसीजी,शुगर,ब्लड प्रेशर आदि की जांच निशुल्क रखी गई,
शिविर में मस्तिस्क, ह्रदय ,पेट, छाती, मनोरोग और मौसमी बीमारियो जैसे मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, पीलिया बीमारियो से ग्रसित 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ लाभ लिया।
अस्पताल प्रबंधक मधु चौहान, पीआरओ प्रकाश परमार, बदन सिंह नरवरिया , प्रेम लोधा, रूपाली चौहान,मनीषा बालेश्वर एवं सहयोगी स्टाफ ने मरीजों के बैठक व्यवस्था में योगदान दिया।
माँ रेवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री एनआर लोधा जी ने बताया की शहर में आस पास के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ लाभ देने हेतु इस तरह के स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। रिपोर्टर विजय चौहान

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है