विशाल भौरासे रिपोर्टर



सारणी के वैभव को बनाए रखने के लिए सारणी में प्रस्तावित 660 मेगावाट की नई इकाई लगाने एवं पाथाखेड़ा में प्रस्तावित नई खदान खोलने के लिए सारणी बचाओ संघर्ष समिति लगातार बैठक कर अपनी रणनीति बना रही है
संघर्ष समिति की 14 जुलाई को हुई बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया था कि 21 जुलाई को संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारी स्वरुचि से अपने प्रतिष्ठान बंद कर बागडोना के स्वागत द्वार पर प्रदर्शन करेंगे एवं 22 जुलाई को सतपुड़ा प्लांट के सामने एवं 23 जुलाई को रेल रुकेंगे परंतु जिले में 21 तारीख तक प्रदर्शन सभा और रैली पर रोक होने के कारण अब यह कार्यक्रम 22,23 और 24 जुलाई को होंगे उक्त विषय से कलेक्टर एवं जिले के सांसद एवं विधायक को अवगत करा दिया जाएगा
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से समिति के संयोजक अरविंद सोनी सहसंयोजक सुनील भारद्वाज संचालक अखिलेश तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा, भाजपा नेता अनिल बत्रा, सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ डाहेरिया, और वरिष्ठ ठेकेदार एवं कांग्रेसी नेता नेहरू सिंह राजपूत सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है