Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

– *बाल अपराधों की रोकथाम के प्रति बढ़ाई जा रही जागरुकता*
भैसदेही। ग्रामीण स्तर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियां जनसमुदाय के बीच पहुंचाने में ग्रामीण संगठन बहुत महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामान्यतः एक ग्राम संगठन में 12 से 15 समूह होते हैं प्रत्येक समूह में कम से कम 10 सदस्य होते हैं। यदि इन संगठनों के सदस्यों को किसी उपयोगी जानकारी से जोड़ा जाए तो सरलता से कम समय में लोगों तक जानकारियां पहुंचाई जा सकती हैं। इन्ही संगठनों के सदस्यों को आवाज जनकल्याण समिति द्वारा बाल संरक्षण एवं बाल तस्करी की रोकथाम के लिए उन्मुखीकरण कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। गौरतलब है कि आवाज संस्था द्वारा एक वर्ष से विकासखंड में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं शासकीय संरचनाओं के साथ बाल संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में एन.आर.एल.एम. के ब्लाक प्रबंधक श्री नवीन मालवी को परवाह परियोजना के उद्देश्य को बताकर ग्राम संगठन की जानकारी प्राप्त की गयी। जो सहर्ष परवाह परियोजना को सहयोग कर रहे है ।
यह प्रशिक्षण व बैठके आवाज संस्था के ब्लाक समन्वयक श्री संतुलाल मर्सकोले व जिला समन्वयक श्री भूपेंद्र लोखंडे करवा रहे है ।