Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

हरदा जिले के सिराली क्षेत्र में एक बार फिर बारिश आफत लेकर आईं हैं, यहां तहसील क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बता दें कि यहां पहाडी क्षेत्र में देर रात से तेज बारिश हो रही है जिससे माचक नदी, स्यानी नदी और कालीमाचक नदी सहित आसपास के सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सिराली, रहटा कलां, नहाली कलां, खुदिया, ढोलगांव, आमासेल, मुहाल कलां सहित आसपास के इलाकों में बाढ का पानी भर गया है। वहीं ग्राम पहेट कलां में नदी पर बना श्याम सिंह बाबा का मंदिर भी जलमग्न हो गया है आलम यह है कि यहां सभी नदियां नाले उफान पर चल रहे है फिर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पुलिया को पार करने में लगे हैं , वहीं हरदा-खंडवा मार्ग पर स्यानी नदी एवं माचक नदी के पुल पर पानी होने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं सिराली क्षेत्र में देर रात से भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, तो वहीं कई घरों में बाढ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र में लगातार बारिश होने से किसानों को भारी नुक़सान हुआ है।
आलम यह है कि नदियों में बाढ आने से किसानों के खेत भी जलमग्न हो गए हैं, क्षेत्र में इस समय खेतों में सोयाबीन फसल लगी हुई है, जो खेतों में बाढ का पानी घुसने से खराब एवं बह गई है, जिससे किसानों को भारी नुक़सान पहुंचा है,