Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनावर एरिया की रिपोर्टर .

हेड -लाईन ==== थानेश्वर मंदिर में मन महेश के रूप में महाकाल की नर्मदा के जल से पूजा की ।
==================
मातृ शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष एवं सिंगाजी गौशाला के प्रमुख श्रीमती पुष्पा पाटीदार ,रितु शर्मा के नेतृत्व में कावड़ यात्रा आज ग्राम-सेमल्दा “नर्मदा नदी “से मनावर थानेश्वर मंदिर में पदयात्रा आई । जहां पर भावभीनी स्वागत किया गया। जगह-जगह पर पुष्पो से वर्षा की गई ।
बसंत और शरद अपनी- अपनी विशेषताओं से जन – मन को प्रीत करते हैं, तो गरजता- बरसता -सरजता सावन मनभावन है। रिमझिम और झमाझम में विरह- मिलन, संयोग -वियोग सब गीतों में ढल जाते हैं ।
प्रकृति के इस भाव रंग और विधा को खुद मे समाहित किया है । सावन माह भोलेनाथ को सबसे अधिक प्रिय है। “शिव “शब्द के उच्चारण एवं ध्यान मात्र से आनंद मिलता है।

भगवान शिव भारतीय संस्कृति को संजीवनी प्रदान करने वाले देव है ।माता पार्वती ने भगवान शिव को “वर ” के रूप में प्राप्त करने के लिए सावन में ही तपस्या शुरू की थी। इसलिए सावन माह का विशेष महत्व है। दूध ,धतूरा, बेल पत्र, गन्ने का रस, पांच फलों के रस से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।
मातृशक्ति के आह्वान पर सेमल्दा से माॅ नर्मदा का जल लेकर कावड़ यात्रीयो द्वारा मंदिर में जलाभिषेक किया गया। सोमवार को व्रत करने से मनोकामना पूर्ण होती है ।श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को शुभ योग बनता है।
सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए और नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए कावड़ यात्रा करना बहुत जरूरी है ,ताकि आने वाली पीढ़ी समझ सके। श्रावण मास में कावड़ यात्रा क्यों निकाली जाती है ।
मातृ शक्ति वाहिनी , विश्व हिंदू के प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख श्री प्रदीप जी सोनी, दुर्गा वाहिनी के प्रान्त सह संहजोयकता श्रीमति रितु शर्मा ,संजय कुशवाह, संजय जौहर ,जगदीश चन्द्र पाटीदार द्वारा उक्त कावड़ यात्रा निकाली गई।