ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
नागपुर-भोपाल हाईवे के सुखतवा पुल से शुरू हुआ यातायात, वाहन चालकों को मिली राहत
नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे क्रमांक 69 सुखतवा पुल से यातायात शुरू हो गया है। शाम करीब 4.45 बजे मरम्मत के बाद यहां से यातायात शुरू किया गया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। सुबह आई बाढ़ के चलते पुल का एक हिस्सा बह गया था। इसके चलते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी थी।
बाढ़ उतरने के बाद पुल की युद्धस्तर पर मरम्मत शुरू की गई। मरम्मत के पूरी होते ही पुल से यातायात शुरू कर दिया गया है। पहले दोपहिया वाहनों को निकाला गया। उसके बाद बस-ट्रक आदि भारी वाहनों को निकाला जा रहा है। पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधिकांश बसें तो पुल तक आकर वापस हो गई थी, लेकिन लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक पुल की मरम्मत का इंतजार कर रहे थे।
इधर बाढ़ के उतरते ही पुल की मरम्मत भी शुरू कर दी गई थी। हालांकि क्षतिग्रस्त हिस्से को सुधार कर पुल को दुरूस्त करने में फिर भी लगभग पूरे दिन का समय लग ही गया। मरम्मत पूरी होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है (नीचे देखें वीडियो)। इससे वाहन चालकों और अन्य लोगों ने राहत महसूस की है।
यहां से अंग्रेजों के जमाने में बने पुल से अभी तक आवाजाही होती थी। कुछ माह पहले एक भारी भरकम ट्राला के निकलते समय यह पुल जमींदोज हो गया था। इसके बाद यहां यातायात चालू रखने के लिए अस्थायी पुल बनाया गया था। बीती रात हुई तेज बारिश से आई बाढ़ में यह भी क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि इसे दुरूस्त कर यातायात बहाल कर दिया है।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*